बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में नारियल पानी विक्रेता के साथ दबंगों ने की मारपीट
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में नारियल पानी विक्रेता के साथ दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट के दौरान नारियल पानी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।