बोध गया: बोधगया के मनकोशी में आग से 30 बीघा गेहूं की फसल राख, 15 किसान प्रभावित
Bodh Gaya, Gaya | Apr 15, 2026 बोधगया के मनकोशी गांव में भीषण आग लगने से करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में गांव के 15 किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सभी किसानों ने कटे हुए गेहूं के बोझे खलियान में दौनी के लिए एक साथ रखा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे खलियान को अपनी चपेट में ले लिया।