शाजापुर: नशा मुक्ति अभियान: ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब पर कार्रवाई, ढाबों व किराना दुकानों से मदिरा ज़ब्त
शाजापुर में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं लालघाटी थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई कर विभिन्न ढाबों, किराना दुकानों और गुमटियों से अवैध शराब जप्त की। कार्रवाई के दौरान 6 से 7 स्थानों से देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद कर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।