चूरू: किसान जागृति रथ यात्रा का चूरू तहसील दौरा जारी, 09 जून को जिला मुख्यालय पर होगी रैली व ज्ञापन
Churu, Churu | Jun 5, 2026 2 दिसम्बर 2025 को कानोता, सुजानगढ़ से शुरू हुई किसान जागृति रथ यात्रा का चूरू तहसील दौरा जारी है। यात्रा मेघसर, शहनाली छोटी-बड़ी, मौलासर, छाजूसर, बीनासर, सातडा, रायपुरिया, जसरासर, नाकरासर आदि पंचायतों में पहुंची। रात्रि विश्राम रामदेवरा में रहा। प्रांत जल संरक्षण प्रमुख शंकर महर्षि ने कहा 02 दिसंबर को कानोता, सुजानगढ़ से शुरू हुई यात्रा अपने अंतिम चरण में है