लक्ष्मीपुर: नजारी पंचायत में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का आरोप, मुख्यमंत्री और डीएम से की गई शिकायत
लक्ष्मीपुर प्रखंड की नजारी पंचायत में मनरेगा योजना में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। पंचायत निवासी नरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। नरेंद्र कुमार ने मंगलवार को 4 बजे अनिमितता का आरोप लगाते हुए बताया कि मनरेगा कार्यों में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से काम कराया जा रहा है।