हज़ारीबाग: उपायुक्त कार्यालय में डीसी ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की
उपायुक्त नैंसी सहाय ने एनटीपीसी के अधिकारीयों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने एनटीपीसी के अंतर्गत संचालित चट्टीबरियातू कोल माइनिंग,केरेडारी कोल माइनिंग,बादम कोल माइनिंग और पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग के प्रतिनिधियों से ट्रांसपोर्टिंग सड़क, स्कूल टैगिंग, ट्रांसपोर्टिंग,ओबी डंप, पेमेंट, जीएम लैंड का सत्यापन आदि से संबंधित कार्य आदि की जानकारी ली।