फतेेहपुर: ऑटो से टक्कर के बाद रोडवेज बस चालक पर हुआ हमला, बस में की गई तोड़फोड़
बाराबंकी के थाना कुर्सी क्षेत्र में रोडवेज अनुबंधित बस चालक के साथ मारपीट और बस में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऑटो से टक्कर के विवाद के बाद कुछ लोगों ने बस को रोककर चालक पर हमला कर दिया। पीड़ित चालक शरीफ सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के गढ़ी उसरी गांव का रहने वाला है।