रुपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित बाबागंज कस्बे में वर्षों पुराने बाबा परमहंस मंदिर में वार्षिक राम विवाह मेले का आयोजन 25 नवंबर से होगा। यह मेला एक माह तक चलेगा। इस वार्षिक मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। खजला की दुकानें और बच्चों के लिए झूले मेले के मुख्य आकर्षण होते हैं। तैयारी अंतिम है।