बयाना: गम्भीर नदी पुल के जर्जर होने से आवाजाही में परेशानी, सौंपा गया ज्ञापन
बयाना-ब्रह्मबाद मार्ग पर स्थित गम्भीर नदी पुल की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को इस समस्या से नाराज होकर आसपास के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।