सिंगरौली: राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के तहत जिला स्तरीय रोजगार मेले का अग्रणी महाविद्यालय वैढ़न में होगा आयोजन
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 1 फरवरी 2024 को प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का आयोजन कियाजा रहा है। जिसके तहत सिंगरौली जिले में शासकीय राजनारायण स्मृति अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैढ़न में प्रातः 11:00 बजे से जिला स्तरीय रोजगार दिवस का आयोजन किया जायेगा।