सिंगरौली: इंदौर संभाग ने जीती राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता शासकीय राजनारायण स्मृति महाविद्यालय बैढन में सफल हुआ दो दिवसीय आयोजन
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य स्तरीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय राज नारायण स्मृति महाविद्यालय बैढन में किया गया जिसमें दूसरे दिन पहले सेमीफाइनल मैच भोपाल एवं इंदौर संभाग के मध्य खेला गया जिसमें इंदौर संभाग तीन अंको से विजेता रही वहीं दूसरा सेमीफाइनल रीवा एवं जबलपुर संभाग के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर संभाग विजेता रही वहीं फाइनल मुकाबला इंदौर और जबलपुर के बीच खेला गया जिसमें 6 अंकों से इंदौर संभाग ने जबलपुर को पराजित कर खो-खो प्रतियोगिता की चैंपियन बनी।