कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी बेलौहा टोला में एक अधेड़ की कुयें में गिरने से मौत हो गयी। बुधवार दोपहर जब परिजनों ने कुयें में शव उतराया हुआ देखा तो इसकी सूचना कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कुएँ से निकालकर अंत्यपीरक्षण हेतु भेजवा दिया।