ऊंचाहार: ऊँचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा को युवक ने भगा लिया, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोप गाँव के ही युवक पर लगा है।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, उसकी 16 वर्षीय बेटी नगर के एक इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है।घर से वो साइकल से हर रोज की तरह स्कूल के लिए निकली थी ,आरोप है कि गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया।