जगदलपुर: संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ,भाजपा महिला मोर्चा ने दंतेश्वरी मंदिर के पास दिया धरना
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ निरंतर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म व जघन्य अपराधों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने आज शुक्रवार को दंतेश्वरी मंदिर के समीप धरना प्रदर्शन किया और धरने के बाद महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस नेत्री बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूंका।