मिर्ज़ापुर: मां कामाख्या देवी सपने में आईं, बलिराम ने शुरू की 2200 किलोमीटर की पैदल यात्रा, जिगना में ग्रामीणों ने किया स्वागत
मध्य प्रदेश के वोहारा गांव निवासी बलिराम चंदेल के सपने में मां कामाख्या देवी आई तो वह दर्शन करने के लिए 2200 किलोमीटर की यात्रा शुरू कर दिए। जिगना में सोमवार को पहुंचे बलिराम का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से उन्होंने चतुर्भुज मंदिर से यह यात्रा प्रारंभ किया है। 40 वें दिन जिगना पहुंचे तो ग्रामीणों ने स्वागत किया।