मिर्ज़ापुर: विंध्याचल मंदिर परिसर में दिव्यांग को पुलिस कर्मी द्वारा लाठी से मारने का वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर
सोमवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे सोशल मीडिया पर विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी के द्वारा एक दिव्यांग को लाठी से मारने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें थाना अध्यक्ष विंध्याचल द्वारा जांच कर बताया कि गेट नंबर 2 पर भिखारी आने जाने वाले दर्शनार्थियों से से पैसा मांग रहा था जो नशे में था। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक सुनील कुमार राय को। लाइन हाजिर किया गया है।