मिर्ज़ापुर: विंध्याचल गेट नंबर 2 पर दिव्यांग पर लाठी चलाने के मामले में उपनिरीक्षक को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर
विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी के द्वारा एक दिव्यांग को लाठी से मारने का वीडियों संज्ञान में आया है, जिसकी जांच थानाध्यक्ष विन्ध्याचल द्वारा करके अवगत कराया गया है कि गेट नंबर 02 पर सम्बन्धित भिखारी आने जाने वालो दर्शनार्थियों से पैसा मांग रहा था। जिसकी शिकायत दर्शनार्थियों द्वारा की गई थी। एसपी ने दुर्व्यवहार मान दरोगा जी को लाइन हाजिर कर दिया।