रेल थाना दानापुर अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 51/26 में चोरी गई मोटरसाइकिल को रेल पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक क्षेत्र में छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की और संदिग्ध स्थान से मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।