बड़वाह: बड़वाह: एम जी रोड, सुभाष मार्केट में मोबाइल दुकान में चोरी, चोरों ने एक लाख से अधिक के मोबाइल और नकदी पर किया हाथ साफ
मध्यप्रदेश की बड़वाह नगर के सबसे व्यस्तम व्यवसायिक मार्ग एमजी रोड सुभाष मार्केट पर स्थित बलराम मोबाइल शॉप पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्टीकर लगाए।उसके बाद चोर दुकान के मुख्य शटर को उचकाकर घुसे।व चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।चोर 1 लाख से ज्यादा के मोबाईल व दो हजार रुपए नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए।