जलालगढ़: जलालगढ़ में जमीन विवाद के चलते मारपीट व लूट, चार लोग घायल; मामला दर्ज
बोचगांव पंचायत के लछनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में फरजाना खातून सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद इजराइल और मोहम्मद एहतसाम शामिल हैं।पीड़िता के अनुसार, 22 अप्रैल की शाम कुछ लोग जबरन घर में घुसकर मारपीट करने लगे।