अररिया: अररिया सांसद ने बंगाल में भाजपा की जीत पर कहा, अब बंगाल में बदलाव का दौर आया
Araria, Araria | May 4, 2026 पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के उपरांत अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भाजपा के बढ़ते कद और साम्राज्य को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जीत को बदलाव का दौर बताते हुए कहा कि महान चिंतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की राष्ट्रवादी विचारधारा को मिली यह ऐतिहासिक विजय देश की लोकतांत्रिक चेतना और जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है।