मेहनगर: कंधरापुर थाना की पुलिस टीम ने सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी व आपराधिक न्यास भंग मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में कंधरापुर पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया व मय हमराह फोर्स ने सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी व आपराधिक न्यास भंग मामले में वांछित आरोपी अनिल पुत्र मंगरु यादव को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सेहदा अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।