बरेली: बरेली के AIMIM नेता ने नाजिया इलाही खान पर भड़के, कोतवाली में दी तहरीर; देशद्रोह समेत कड़ी कार्रवाई की मांग
बरेली में एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने गुरुवार को कोतवाली बरेली में प्रार्थना पत्र देकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही खान सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर इस्लाम धर्म की पूजनीय हस्तियों, हजरत पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा रज़