कैराना: कांधला में कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी निरीक्षक के साथ हुई मारपीट, थाने में दी गई तहरीर
Kairana, Shamli | Apr 25, 2026 कांधला में कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे मंडी निरीक्षक ने बताया कि वह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप व्यापारियों से वसूली कर रहे थे। आरोप है कि कुछ व्यापारियों ने वसूली का विरोध किया और उनके साथ अभद्रता कर दी। यही नहीं, उनके साथ मारपीट भी की।