धार: मगजपुरा में महिला से दहेज में ₹10 लाख मांगे, जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने मीडिया को दी जानकारी
धार शहर के मगजपुरा में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए 10 लाख रुपये की मांग की गई। महिला ने मीडिया से चर्चा में बताया की दहेज की मांग करते हुए उसके पति ने जान से मारने की धमकी दी।