बहराइच: मेडिकल कॉलेज में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में घायल महिला को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया: CMS ने दी जानकारी
रविवार तड़के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चिलवरिया क्षेत्र मे सीमेंट लदी ट्रैकटर ट्राली और रोडवेज़ बस की भिड़ंत मे गंभीर रूप से घायल पांच बस यात्रियों को बहराइच मेडिकल कॉलेज मे भर्ती करवाया गया था जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज मे चल रहा है। इस बीच घायल एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ राम सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह जानकारी सीएमएस डा. एस.के. वर्मा ने दी है।