सासनी: संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Mar 31, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति शराफत अली पुत्र इस्माइल खान की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर गांव ऊसवा पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत का सही व स्पष्ट कारण जानने के लिए पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।