दमोह: पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, बग्गी पर बैठकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
Damoh, Damoh | Mar 15, 2025 दमोह बीते दिन शहर में शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व संपन्न होने के बाद आज शनिवार दोपहर 12 बजे होला के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों के साथ SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी बग्गी पर सवार होकर पहुंचे और डीजे की धुन पर जमकर थिरके।