धनतेरस-दीपावली को लेकर डीआईजी और एसपी ने विंध्याचल में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मिर्जापुर। धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर शुक्रवार को डीआईजी पूनम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल कस्बे में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, सर्राफा व्यापारियों और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों ने बाजार में प्रभावी गश्त, पुलिस पिकेट और आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन के निर्देश दिए। त्योहारों को देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। PRV-112 की टीमें भी क्षेत्र में सक्रिय हैं।
#Mirzapur #MirzapurPolice #Vindhyachal #DIGPoonam #SPMirzapur #AparnaRajatKaushik #Dhanteras #Deepawali #BhaiDooj #ChhathPuja #PoliceSecurity #FestivalSecurity #TodayMirzapurNews