शाहपुर: मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रामधुन गायन और हनुमान चालीसा पाठ कर जताया विरोध
Shahpur, Betul | Jun 4, 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में दिए गए बयान के विरोध में गुरुवार दोपहर शाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक और धार्मिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए रामधुन का गायन किया तथा सामूहिक रूप