अररिया: जिलाधिकारी ने सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा की, भंडारण व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
Araria, Araria | Jun 13, 2026 जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय में सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, अररिया एवं जिला प्रबंधक, एसएफसी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक सीएमआर आपूर्ति की उपलब्धि 73 प्रतिशत रही है।