गोगरी: नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम, ठेकेदार के आश्वासन पर जाम तोड़ा गया
गोगरी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य मकतब के समीप शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना