मांझी: रामघाट पर स्नान के दौरान महिला उचक्कों का आतंक, श्रद्धालु की ₹3 लाख की चेन चोरी
Manjhi, Saran | May 26, 2026 मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर मंगलवार को गंगा स्नान और पूजा अर्चना के दौरान महिला उचक्कों ने एक महिला श्रद्धालु को निशाना बनाकर करीब 3 लाख रुपए मूल्य का सोने की चेन उड़ा ली । घटना के बाद घाट पर श्रद्धालुओं में दहशत और आक्रोश का माहौल बना रहा। जानकारी के मुताबिक कबीर पार निवासी रानी देवी स्नान के बाद पूजा करने पहुंची तभी घटना की शिकार हो गई।