रामगढ़ चौक: सावन खैरमा गांव के समीप से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त,चालक फ़रार।थानाध्यक्ष की कार्यवाही से बालू माफियाओं में मचा हड़कंप
तेतरहट पुलिस ने रविवार 6 बजे अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई करते हुए सावन खैरमां गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई तेतरहट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई,जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सावन खैरमां गांव के रास्ते बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है।