पिछोर: ऑपरेशन मुस्कान: भौंती पुलिस ने 6 दिन में अपहृत नाबालिग को खोजकर परिजनों को सौंपा
थाना भौंती पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। आज बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में गुम हुए बालक बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है।