धौलपुर: कैला देवी दर्शन से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, सड़क हादसे में तीसरी मौत, तीन दिन बाद मोहिनी ने भी तोड़ा दम
करौली-धौलपुर हाईवे पर 24 मई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहिनी (28) पत्नी राजेश कुशवाहा ने आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले 9 माह की मासूम तान्या और आशा (21) पुत्री गट्टूर कुशवाहा की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार आगरा जिले के नगला लालदास गांव निवासी परिवा