सहारनपुर: चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं पर फब्तियां कस रहे दो मनचलों को मिशन शक्ति एंटी रोमियों टीम ने किया गिरफ्तार
चिलकाना थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार शाम थाना चिलकाना की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर रही थी।