किशनगढ़ बास: कोटकासिम के प्रधान विनोद सांगवान को बहाल किया गया, 1 साल से संता गुर्जर थीं कार्यवाहक प्रधान
Kishangarhbas, Alwar | Jun 22, 2026
खैरथल तिजारा जिले की कोटकासिम पंचायत समिति में प्रधान पद पर दोबारा बहाली हो गई है। कांग्रेस की प्रधान डॉक्टर विनोद कुमारी सांगवान को पंचायती राज विभाग ने फिर से पद संभालने के आदेश दे दिए हैं। सोमवार दोपहर 1:00 बजे तीसरी बार कार्यभार संभालने पर जनप्रतिनिधियों और आमजन ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सांगवान बीते साल मारपीट के मामले में निलंबित हुई थी।