पुरवा: ऊँचगांव सानी से कानपुर के लिए बस चलाने की मांग उठी
Purwa, Unnao | Apr 6, 2026 पुरवा विकासखंड क्षेत्र के ऊंचगांवसानी गांव के ग्रामीणों ने कानपुर आवाजाही के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पं. राम प्रकाश शर्मा और रामकुमार तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरिसाक्षी महाराज से इस संबंध में अपील की है।