मैनपुरी: रामनगर निवासी पीड़ित ने एसडीएम और लेखपाल पर अपनी जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
मैनपुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी एक्स उप निरीक्षक भंवर सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि लेखपाल और एसडीएम विपक्षी को जबरन कब्जा दिला रहे हैं जबकि विपक्षी के पास कभी भी कोई कब्जा नहीं रहा। वहीं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है।