झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला इकाई गुमला के JSLPS (पलाश) कर्मी अपनी लंबित 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। हड़ताल के शुरू होते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े कार्य प्रशिक्षण आजीविका संवर्धन समेत अधिकांश विकास कार्य ठप हो गए हैं।