हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने चोरी की गाड़ी में सवार तीन युवकों को ₹2 लाख 50 हजार की संदिग्ध राशि सहित किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने चोरी की गाड़ी में सवार तीन युवकों को 2 लाख 50 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीनों युवक बीकानेर के निवासी है। दिल्ली के नरेला थाना में इस गाड़ी की चोरी का मुकदमा दर्ज है। चोरी के वाहनके संबंध में दिल्ली पुलिस से संपर्क कर विस्तृत अनुसंधान एवं पूछताछ की जा रही है।