बड़वारा: बड़वारा-रूपौद मार्ग पर 10 फीट का जानलेवा गड्ढा, ग्रामीणों ने घेरी सड़क, जमकर किया प्रदर्शन
Badwara, Katni | Jun 14, 2026 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बड़वारा से रूपौद के बीच बनी मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए काल साबित हो रही है। इस मार्ग पर पिछले तीन वर्षों से एक स्थान पर करीब 10 फीट गहरा और चौड़ा जानलेवा गड्ढा बना हुआ है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रशासन और जिम्मेदार एजेंसियों की इसी उदासीनता से आक्रोशित होकर रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर