रतनगढ़: AU बैंक शाखा रतनगढ ने नोसरिया की राजकीय स्कूल में लगाए परिंडे
भीषण गर्मी के दस्तक के साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी का संकट गहराने लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज एयू बैंक शाखा रतनगढ़ की और से गांव नोसरिया में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में बैंक के फाउंडेशन दिवस के उपलक्ष्य में शाखा प्रबंधक राकेश कौशिक के निर्देशन में विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।