प्रयागराज: उo मo रेलवे द्वारा साल भर में बिना टिकट यात्रा करने वाले 12 लाख से अधिक यात्रियों को पकड़ा,82 करोड़ वसूला गया जुर्माना
यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे लगातार प्रयासरत है, तथा प्रयागराज मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बिना टिकट ट्रेनों में सफर करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वित्तीय वर्ष 2023 - 24 में 12 लाख से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया है इन यात्रियों से रेलवे ने 82 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला है।