होडल विधायक हरेंद्र सिंह की मौजूदगी में रेहराना में 72 लाख की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
पलवल। गांव रेहराना में 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बारात घर, व्यायामशाला और गुर्जर चौपाल का शिलान्यास आज होडल के लोकप्रिय विधायक श्री हरेंद्र सिंह जी की गरिमामयी मौजूदगी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक समिति चेयरमैन भगत सिंह घुघेरा ने की।
इस अवसर पर ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन जितेंद्र गुर्जर, क्षेत्र के पंच-सरपंच, गांव की मौजूद सरदारी और ब्लॉक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
होडल विधायक हरेंद्र जी ने कहा कि गांव में इन सुविधाओं के बनने से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान और युवाओं को खेल व व्यायाम की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
.
.
.
.
.
#HodalMLA_HarendraSingh
#RehranaPalwal
#KrishanPalGurjar
#PalwalVikas
#haryanavoicepalwalsocial
Palwal, Palwal | Oct 19, 2026