भदेसर: भदेसर में डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खेतों में भरा पानी, गर्मी से मिली बड़ी राहत
मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर उपखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं और काली घटाओं के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश करीब डेढ़ घंटे तक जारी रही। बारिश का पानी बाजारों और सड़कों से तेजी से बहता नजर आया, जबकि कई खेतों में भी पानी भर गया। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। स्थानीय बुजु