पिछोर: ग्राम पंचायत बघरवारा की मुख्य सड़क जर्जर, बरसात में ग्रामीण परेशान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ग्राम पंचायत बघरवारा की मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया,ग्रामीणों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के समय शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन गांव में आए थे और विकास के कई वादे कर गए थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद से विधायक दोबारा गांव नहीं आए।