गोपालगंज: दुर्व्यवहार के विरोध में गोपालगंज के नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल, झाड़ू लेकर सड़क पर आये कार्रवाई की मांग।
गोपालगंज नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार सुबह 8 बजे सफाई कर्मी झाड़ू लेकर शहर की सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल पर चले गए। सफाई जमादार पिंकी देवी ने बताया कि थावे रोड स्थित पोखरे के पास नाला सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और