अजमेर: पंचशील में स्थित जर्जर BPL क्वार्टर अचानक भरभरा कर गिरा, अंदर सो रही महिला दबकर हुई दर्दनाक मौत
Ajmer, Ajmer | May 3, 2026 रविवार को सुबहः 9 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है पंचशील इलाके में स्थित जर्जर BPL क्वार्टर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय क्वार्टर के अंदर सो रही महिला मलबे में दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान सोनू के रूप में बताई जा रही है।